How to learn free HTML in Hindi Part-6 Full Detail
How to learn free HTML in Hindi Part-6 (2022)
Learn HTML Part 6
MAKE FORM IN HTML
क्या HTML से किसी वेब page पर फॉर्म components use किये जा सकते है ?
हम जब किसी वेबसाइट पर जाते है तो हमें कई बार उसे visit करने के लिए एक फॉर्म भरना होता है जिसे भरने के बाद हम उस वेबसाइट पर redirect हो जाते है | तो अगर आप भी अपनी वेबसाइट यानि अपने वेब पेज पर कोई फॉर्म लगाना चाहते हो तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी है |
हमने Learn HTML Part 5 Article में यह देखा था की कैसे हम हमारे web Page में किसी भी डेटा को table के रूप लिख सकते है अर्थात् कैसे हम वेब पेज पर table को draw कर सकते है साथ ही यह भी देखा था की कैसे table में background color और box या line color change कर सकते है |
Form Copmonents
अगर हमे हमारे वेब पेज पर फॉर्म लगाना होता है तो हम use html की मदद से लगा सकते है जिसमे हम अपनी इच्छा से user से कोई भी details fill करा सकते है | फॉर्म बनाने के लिए हमे अलग अलग details के लिए अलग अलग components का use किया जाता है जो निम्न है :-
<html>
<body>
<form>
Your Name :- <input type="text">
<br>
Father's Name :- <input type="text">
<br>
Password :- <input type="password">
<br>
Choose Your Gender :- Male <input type="radio" name="1">
Female <input type="radio" name="1">
<br>
Email :- <input type="email">
<br>
Language :- <input type="checkbox"> Hindi
<input type="checkbox"> English
<input type="checkbox"> Punjabi
<br>
<input type="submit">
</form>
</body>
</html>
उपर लिखे गये code की मदद से आप बहुत ही आसानी से अपने वेब पेज पर फॉर्म format बना सकते है |
-------ध्यान दें की यहाँ br teg का use line change करने के लिए किया जाता है-------
How To use Br Teg in HTML
फॉर्म बनाने के लिए हम <form> teg का use करते है जो एक closing teg होता है जिसे शुरु करने के बाद बंद भी करना होता है | हमें अपने सारे elements को फॉर्म में लिखने के लिए अलग अलग input type का use करना होता है
जैसे :-
Input Tpye :- Text
(यह input type use करने से फॉर्म में जो box बनेगा उसमें text को type किया जा सकता है )
<form>
Your Name :- <input type="text">
</form>
Input Tpye :- Password
(Password input type से बनने वाले box में हम जब भी कुछ type करते है तो वह पासवर्ड के रूप में hide हो जाता है )
<form>
Password :- <input type="password">
</form>
· Input Tpye :- Email
(Email को use करने पर हमे जो box मिलता है उसमें type किये जाने वाले text Email फोर्मेट में होने चाहिए )
<form>
Email :- <input type="email">
</form>
· Input Tpye :- Radio
(यह एक Tick Box होता है जिसमे हम किसी भी व्यक्ति को एक चीज चुनने का option देते है जैसे – Male Or Female )
<form>
Choose Your Gender :- Male <input type="radio" name="1">
Female <input type="radio" name="1">
</form>
[ Note :- इस element को use करने के लिए input type के साथ name component का भी use किया जाता है और radio button का name समान रखा जाता है जिससे कोई भी एक समय में एक ही box को चुन पायेगा , यदि एक को चुनने के बाद वह दुसरे पर click करेगा तो उसका पहला option हट जायेगा | ]
Input Tpye :- CheckBox
( इस input type के use करने से right tick option बन जाता है जिससे फॉर्म को भरते समय एक से ज्यादा option को tick किया जा सकता है जैसे अगर किसी को हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा आती है तो वह दोनों option पर टिक कर सकता है }
<form>
Language :- <input type="checkbox"> Hindi
<input type="checkbox"> English
<input type="checkbox"> Punjabi
</form>
Note :- इनके साथ आप अन्य input type का भी use कर सकते है जिससे आप अपने फॉर्म में अपनी मर्जी से details के लिए input type का use कर सकते है |