हिन्दी में वैबसाइट डिजाइनिंग सीखना चाहते हैं तो हमारी साइट code sikho hindi को Subscribe करें

How to Learn HTML in Hindi 2022 ( Part 1 )

How to Learn HTML in Hindi 2022 ( Part 1 )

How to Learn HTML in Hindi 2022 ( Part 1 )


How to Learn HTML Part 1


How to Get HTML output On Our Web Page ?


आज हम सीखेंगे की html में किस प्रकार से coding की जाती है और उससे हमे हमारे वेब पेज पर किस प्रकार का responce मिलता है |



 अगर आप पहली बार html के बारे में सिख रहे है तो हम आपको बता दे की html एक वेबसाइट डवेलपमेंट प्रोग्रामिंग भाषा होती है जिससे हम अपनी वेबसाइट को मेंटेन करते है और उसकी थीम को edit कर सकते है |

 


html में काम करने के लिए हम अपने computer या लेपटोप में नोटपेड का उपयोग करते है अर्थात् हम अपना सारा इनपुट डेटा नोटपेड में टाइप करेगें|


जैसा की हम जानते है html एक Programming Language होती है इसलिए इसे use करने का स्पेशल तरीका होता है जिसे हम अपनी इच्छा से नही बदल सकते है|


 Text Input, Output in HTML :-


1.      सबसे पहले अपने PC में नोटपेड को खोले| आप यहाँ Vs code भी use कर सकते है |


2.      इसके बाद html शुरु करने के लिए <html> कमांड दे


3.      इसके बाद हमारे वेब पेज पर काम करने हेतु स्पेस लेने लेने के लिए <body> कमांड दे


4.      अब हमे जो भी Text हमारे वेब पेज पर दिखाना है use टाइप करेगें


5.      जब सभी text टाइप हो जाते है तो हमने जो कमांड पहले शुरु किये थे उन्हें बंद करना होता है ,इसके लिए पहले body को बंद करना है बाद में html को | body कमांड बंद करने के लिए </body> कमांड का use करते है , तथा अंत में html को बंद करने के लिए </html>  कमांड का use करते है |

Text Input, Output in HTML


Bold Text, Italic Text, Underline Text


html में लिखे गये किसी भी text को हम अपनी इच्छा से Bold Italic या Underline के रूप में लिख सकते है | इसके लिए निम्न प्रकार से html teg का उपयोग किया जाता है |


1.      Bold Text :- <b> Type text here </b>


2.      Italic Text :- <i> Type text here </i>


3.      Underline Text :- <u> Type text here </u>


 


इन तीनों text type को हम किसी text के लिए एक साथ भी use कर सकते है


bold+italic+underline  :-  <b> <i> <u> Type text here </u> </i> </b>


:-BOLD, ITALIC, UNDERLINE TEXT CODE -:

BOLD, ITALIC, UNDERLINE TEXT CODE


:- OUTPUT -:


Save HTML File :-


इसके बाद हम अपने नोटपैड में लिखे डेटा को Save करते है | Save करने के लिए हमे कुछ बातो का ध्यान रखना जरूरी होता है | html फाइल को सेव करने के लिए हमेशा फाइल name के बाद .html (dot html ) का use किया जाता है और फाइल टाइप में All Files को सेलेक्ट किया जाता है , इसके बाद हम अपनी html फाइल को सेव करते है |



अब जेसे ही हम हमारे html वेब पेज को रन करते है तो हमे निम्न प्रकार का Output मिलता है |



Note:- जैसा की आपने नोटिस किया हमने अपने कमांड में इनपुट text को दो अलग अलग लाइन्स में लिखा था लेकिन हमे आउटपुट में सारा text एक ही लाइन में मिला है | अगर आपको अपने text में कहीं भी दूसरी लाइन का use करना है तो उसके लाइन ब्रेक teg का use किया जाता है |

Line Break Teg :- <br>