हिन्दी में वैबसाइट डिजाइनिंग सीखना चाहते हैं तो हमारी साइट code sikho hindi को Subscribe करें

How to Learn HTML In Hindi Part 3 (2022)

 How to Learn HTML Part 3 (2022)

How to Learn HTML Part 3 (2022)


How to Learn HTML In Hindi (Part 3) 


Font Size, Font Type, Font Color And Center Teg


आज के इस आर्टिकल में हम यह देखेगे की कैसे हम अपने वेब पेज पर लिखे गये किसी भी word की font size, Font type, और Font Color को कैसे change करते है | तथा साथ ही center teg का use भी देखेगें |


हमने Learn HTML Part 2  Article  में यह देखा था की कैसे हम web Page की body का color change कर सकते है , कैसे Paragraph बना सकते है, कैसे Heading बना सकते है, और कैसे हम हमारे वेब पेज पर Line बना सकते है |


Center Teg In HTML

  

Center Teg In HTML

जब भी वेबसाइट के लिए html में किसी text को टाइप करते है तो वह अपने आप Left Side से type होता है | लेकिन यदि हम चाहे तो हमारे text को center में भी टाइप कर सकते है |

Center Teg In HTML


अब यदि हम इस Contect Us को center में लाना चाहते है तो इसके लिए हमे html में center teg का use करना होता है जो निम्न प्रकार है 


<html>


            <body>


<center>  Contect Us  </center>


            </body>


</html>


ध्यान दे की center teg एक closing teg होता है जिसे शुरु करने के बाद वापिस बंद किया जाता है जिसके लिए </center> teg का use किया जाता है |


Change Font Size,Type And Color In HTML

जब हम हमारे वेब पेज पर किसी भी प्रकार से कोई text लिखते है तो कभी कभी हमें उस text को highlight करने के लिए उसके font को change करना चाहतें है उसकी size को change करना चाहतें है और किसी text को मार्क करने के लिए हम उस text का color भी change करना चाहते है | html में किसी भी word या किसी भी लाइन के font color,size,या type change करने के लिए नोटपैड में निम्न प्रकार से coding की जाती है :-


<html>


        <body>


<font Size=30 color= “ Choose Your Color ”  face= “ Any Font Name ”> Write Your Text Here </font>


         </body>


</html>


इस प्रकार से हम किसी भी html में टाइप किये गये word या लाइन के font को change कर सकते है |


ध्यान दे की font teg एक क्लोजिंग teg होता है अर्थात् हम जब भी font teg का use करते है तो use बंद भी करना होता है जिसके लिए </font> teg का use किया जाता है |

Center Teg In HTML



यहाँ मैं आपको कुछ font के FACE NAME बता रहा हूँ जिन्हें आप html में face= “ font name ” के आगे use कर सकते है सामान्यत: हम इन्हे font type भी कह सकते है 


1. Calibri (body)


2. Mangal


3. Agency FB


4. Script MT Bold


5. Bodoni MT


6. Imprint MT Shadow


  ऐसे बहुत से font name आप इंटरनेट से भी देख सकते है वहाँ से font name copy कर के आप अपने नोटपैड में html coding के समय काम में ले सकते है |


font teg use करते समय एक बात का विशेष ध्यान रखे , की जब भी हम किसी लाइन या word के font size color या type को change करते है तो सभी कमांड Font के opening teg में ही लिखने होते है |  [  < font (type here ) >   YOUR TEXT </font>  ]