How to Learn Free HTML In Hindi Part-4 (2022)
How to Learn Free HTML Part-4 (2022)
How to Learn HTML Part 4
Anchor Teg And Img Teg
आज के इस आर्टिकल में हम यह देखेगे की कैसे हम अपने वेब पेज पर Anchor teg का use कर सकते है | Anchor Teg एक Target Redirect Teg होता है जिसकी मदद से हम अपने वेब पेज पर किसी भी प्रकार की Image, Pdf File, के लिए लिंक बटन या कोई भी Link Display करा सकते है | साथ ही हम img teg को भी use करना सीखेगे जिससे वेब पेज पर direct image को display कर सकते है |
हमने Learn HTML Part 3 Article में यह देखा था की कैसे हम web Page में Font Size, Font Type, Font Color And Center Teg का use करते है |
Anchor Teg In HTML
हमने बहुत सी वेबसाइट पर देखा है की उनमे बहुत सी links होती है जिन पर click करने से हम एक नये पेज पर Redirect हो जाते है जहाँ हमे कोई image file या pdf file या फिर कोई नई लिंक display होती है | उसी प्रकार से हम अपने html program से अपने वेब पेज पर विभिन्न प्रकार की images और links को display करा सकते है | इस काम के लिए Anchor Teg का use करना होता है | Anchor Teg एक closing teg होता है यानि इसको शुरु करने के बाद बंद भी करना होता है |
Anchor Teg को use करने के लिए हमे इस teg के साथ source फाइल add करनी होती है | source फाइल के रूप में img. file, Pdf File, HTML File, या कोई भी लिंक हो सकता है | source को add करने के लिए हम opening Anchor teg के साथ href कमांड का use करते है और इसके बराबर में source डेस्टिनेशन add करते है अर्थात् source name को लिखते है फिर opening teg complete करते है |
< a href= ” File Name ” >
अब हम उस नाम को लिखते है जो हमे हमारे वेब पेज पर इस source फाइल या लिंक के लिए display करना होता है | और फिर anchor teg को close कर देते है | और फाइल को .html से सेव कर देते है |
< a href= ” File Name ” > Display Name </a>
Note:- यदि हमे किसी भी इमेज को हमारे वेब पेज पर display करना होता है तो हमे इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है की हम जिस img. फाइल या pdf फाइल की link को display करना चाहते है वो file हमारे PC के उसी Folder में होनी चाहिए जहाँ हम अपने html program को Save करते है , वरना वो फाइल display नही होगी |
हम चाहे तो किसी भी link को भी हमारे वेब पेज पर लगा सकते है इसके लिए href में हमे लिंक को paste करना होता है लेकिन link format https:// होना चाहिए |
Img Teg In HTML
img teg एक image display teg होता है और इसकी मदद से हम हमारे वेब पेज पर किसी भी image को without लिंक बटन display करा सकते है इसके लिए निम्न html code use किया जाता है :
<html>
<body>
<img src= “ image name ” alt= “ error display name ” >
</body>
</html>
यहाँ src का use फाइल डेस्टिनेशन के लिए किया जाता है जबकि alt का use किसी भी प्रकार का error होने पर उस img की जगह display होने वाले name के लिए किया जाता है |
अगर आप चाहें तो अपने वेब पेज पर display होने वाली image की size भी change कर सकते है | इसके लिए निम्न प्रकार से coding करते है
<html>
<body>
<img src= “ image name ” alt= “ error display name ” height= “ Your Size” width= “your size” >
</body>
</html>
Note :- यहाँ भी ध्यान दे की हमारी img फाइल उसी folder में होनी चाहिए जहाँ हम अपने html program को save करते है |